Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

सकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम में नाश्ते के लिए धक्का-मुक्की, अटेंडेंस शीट लेते समय नीचे गिरे; 250 की जगह पहुंच गए एक हजार कर्मचारी

1 week ago
सकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम में नाश्ते के लिए धक्का-मुक्की, अटेंडेंस शीट लेते समय नीचे गिरे; 250 की जगह पहुंच गए एक हजार कर्मचारी

सकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम में नाश्ते के लिए धक्का-मुक्की, अटेंडेंस शीट लेते समय नीचे गिरे; 250 की जगह पहुंच गए एक हजार कर्मचारी

दौसा। दौसा में मंगलवार को मिड डे मील के सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम में जरूरत से ज्यादा कर्मचारी पहुंचे गए। इसके कारण सभागार में अफरा- तफरी मच गई।

अटेंडेंस शीट लेते समय महिलाएं नीचे गिर गई। जबकि नाश्ते(अल्पाहार) के दौरान धक्का-मुक्की भी हो गई। संख्या से तीन गुना से ज्यादा कर्मचारियों के पहुंचने के कारण ट्रेनिंग भी नहीं हो सकी।

दरअसल, चिकित्सा विभाग के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण की ओर से सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में पोषाहार व्यवस्था से जुड़ी ट्रेनिंग होटल रावत पैलेस में रखी गई थी।

इसमें पोषाहार प्रभारी टीचर्स और पोषाहार पकाने वाली महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों को शामिल होना था।

जिलेभर से 2200 शिक्षक व महिला कर्मचारियों को बुलाया था
आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से FOSTAC ट्रेनिंग आयोजित की गई थी।

इसके लिए जिले के सभी खाद्य कारोबारियों के साथ सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील प्रभारी एवं भोजन तैयार करने वाले सभी कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी।

जिलेभर से करीब 2200 शिक्षक व कर्मचारियों को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया गया था। तय शेड्यूल के अनुसार ट्रेनिंग सेशन 3 चरणों में होना था। लेकिन अधिकांश पोषाहार प्रभारी शिक्षक और पोषाहार पकाने वाली महिला कर्मचारी एक ही समय पर आ गई। इससे सभागार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

सभागार में 250 कुर्सियां लगाई थी, लेकिन अचानक एक हजार से ज्यादा कर्मचारी पहुंचने के कारण व्यवस्थाएं गड़बड़ हो गई। शाम को 4 बजे नाश्ते के दौरान प्लेट लेने के लिए भीड़ टूट पड़ी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीएमएचओ बोले- मामले की जांच करेंगे
सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा का कहना है- शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ट्रेनिंग कार्यक्रम रखा गया था। इसमें जिलेभर से कुल 2200 लोगों को शामिल होना था।

यह पूरा कार्यक्रम एक ही दिन में 3 चरणों में बांटा गया था। लेकिन ज्यादातर कर्मचारी एक साथ आ गए, इसके कारण व्यवस्थाएं बिगड़ गई।

प्रभारी शिक्षकों ने ट्रेनिंग के बाद अटेंडेंस लगाने की मांग की, जिससे माहौल बिगड़ा। जबकि फसल कटाई करके आ रही महिलाएं भी एक ही समय पर आ गई। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: