Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घर में बिजली का तार गिरने से लगी भीषण आग, दो गायों सहित घर का सामान जलकर हुए राख

2 months ago
घर में बिजली का तार गिरने से लगी भीषण आग, दो गायों सहित घर का सामान जलकर हुए राख


घर में बिजली का तार गिरने से लगी भीषण आग, दो गायों सहित घर का सामान जलकर हुए राख
बीकानेर।  बज्जू के चक 24 जीएसडी बिठनोक निवासी फतेह सिंह पुत्र बूलदान सिंह के घर में बिजली के तार गिरने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं हादसे में दो गायों की भी दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर में रखा फ्रिज, कूलर, करीब 10 क्विंटल ग्वार सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद आंसु राम, छेलु सिंह, भंवर सिंह, नाकातराम मेघवाल, हीर सिंह, उमेश सिंह, सुभाष, कालू सिंह, नक्तराम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार गिरने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: