Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अचानक झोपड़ी में लगी आग, 28 पशुओं की जलने से हुर्ई मौत, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

5 months ago
अचानक झोपड़ी में लगी आग, 28 पशुओं की जलने से हुर्ई मौत, लाखों का सामान जलकर हुआ राख


अचानक झोपड़ी में लगी आग, 28 पशुओं की जलने से हुर्ई मौत, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
नाल ।  नाल क्षेत्र की रोही में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक झोपड़ी में जल रही चिमनी से अचानक आग भडक़ उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने झोपड़ी के साथ-साथ पशुओं के बाड़े को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा ढांचा जलकर राख हो गया।
इस हादसे में नाल बड़ी निवासी मदन नायक पुत्र मगाराम को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीडि़त के अनुसार, आग में 23 बकरियों और 5 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक भेड़-बकरियां झुलसकर घायल हो गईं।
झोपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया, जिसमें राशन सामग्री, कपड़े, बर्तन, लगभग 2000 रुपये नकद, एक साइकिल, दो चारपाइयां और पायजेब सहित अन्य सामान शामिल है।
सूचना मिलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार बृजलाल शर्मा, गिरदावर हरी नारायण सिंह और पटवारी संदीप पुरोहित ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह चिमनी से उठी चिंगारी को माना जा रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से पीडि़त को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: