Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

पराक्रम की विरासत : भारतीय सेना चूरू में “गौरव सेनानी समारोह” का आयोजन करेगी

BIKANER
2 weeks ago
पराक्रम की विरासत : भारतीय सेना चूरू में “गौरव सेनानी समारोह” का आयोजन करेगी

पराक्रम की विरासत : भारतीय सेना चूरू में “गौरव सेनानी समारोह” का आयोजन करेगी

जयपुर। सप्त शक्ति कमान की रणबांकुरा डिवीजन द्वारा 08 मार्च 2026 को चूरू के साई स्पोर्ट्स स्टेडियम में “गौरव सेनानी समारोह” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य जिले की सभी आठ तहसीलों से आने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीरांगनाओं का सम्मान करना तथा उनसे संवाद स्थापित करना है। इस रैली में 6000 से अधिक पूर्व सैनिकों के अभूतपूर्व संख्या में भाग लेने की संभावना है। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह तथा भारतीय सेना एवं नागरिक प्रशासन के अन्य विशिष्ट गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भारतीय सेना द्वारा अपने पूर्व सैनिक समुदाय की गरिमा और कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी।

वर्तमान के जिओ - पोलिटिकल परिस्थितियाँ अत्यंत अनिश्चित और परिवर्तनशील हैं। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं, जिनका प्रभाव हमारे क्षेत्र के निकट तक भी महसूस किया जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि राष्ट्र की सुरक्षा के सभी आयामों में हम पूर्ण रूप से तैयार रहें। ऐसे परिदृश्यों में हमारे पूर्व सैनिक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और राष्ट्र की सुरक्षा के द्वितीय एवं तृतीय सुरक्षा पंक्ति के रूप में दृढ़ता से खड़े रहते हैं। उनका अनुभव, क्षेत्रीय विशेषज्ञता और अटूट राष्ट्रभक्ति उन्हें राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर एक सशक्त शक्ति बनाती है। यह रैली पूर्व सैनिकों को पुनः राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। पूर्व सैनिक रैली के माध्यम से भारतीय सेना अपने पूर्व सैनिकों के देशभक्ति पूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक व्यापक कल्याणकारी व्यवस्था उपलब्ध कराएगी। इस दौरान स्पर्श  पेंशन सेवाएँ, रिकॉर्ड कार्यालयों तथा सीडीए द्वारा सहायता और पेंशन तथा बैंकिंग संबंधी सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। नागरिक प्रशासन के स्टॉल राजस्व एवं विधिक मामलों से संबंधित शिकायतों के समाधान, आधार सेवाएँ तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इसके अतिरिक्त आर्मी  वेलफेयर  प्लेसमेंट आर्गेनाईजेशन, कॉर्पोरेट क्षेत्र और बैंकों के प्रतिनिधि पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक पुनः रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। रैली के दौरान एक व्यापक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ परामर्श तथा विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। पूर्व सैनिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से ई-स्कूटर, वॉकर, श्रवण यंत्र, मरीजों के लिए बेड तथा व्हीलचेयर जैसी सहायक सामग्री भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर आधुनिक सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन तथा एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, जज़्बे और युद्धक क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा। इस समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीरांगनाओं को राष्ट्र के प्रति उनके निःस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

'गौरव सेनानी समारोह' भारतीय सेना और उसके पूर्व सैनिकों के बीच अटूट संबंध को पुनः सुदृढ़ करेगा तथा उनके सम्मान, गरिमा और कल्याण के प्रति सेना की अडिग प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: