Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

राजस्थान में इन जिलों में तूफानी हवा के साथ ताबड़तोड़ बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

rk
1 week ago
राजस्थान में इन जिलों में तूफानी हवा के साथ ताबड़तोड़ बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

राजस्थान में इन जिलों में तूफानी हवा के साथ ताबड़तोड़ बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 6 अप्रेल से 8 अप्रेल के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए चेतावनी जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।

दरअसल एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 6 अप्रेल को पश्चिमी राजस्थान सभी जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और श्रीगंगानगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और झोंकेदार तेज हवा की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

वहीं श्रीगंगानगर में बरसात के साथ कई गावों में ओलावृष्टि हुई है। इसके साथ ही चूरू, डीडवाना, कुचामन, हनुमानगढ़, जालोर और पाली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और झोंकेदार तेज हवा (40-50 KMPH) की चेतावनी दी गई है।

7 अप्रेल को तेज बारिश की चेतावनी
6 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। 7 अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम और ज्यादा सक्रिय रहेगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

8 अप्रेल तक रहेगा असर
इस दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में 20 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज हो सकती है। 8 अप्रेल को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 9 अप्रेल से अगले 3-4 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तात्कालिक अलर्ट जारी
वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो घंटे के लिए तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में अचानक मौसम बदलने के आसार हैं और तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश तथा मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात और हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: