Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर को बड़ी सौगात: मेड़ता रोड-बीकानेर रेल लाइन का दोहरीकरण मंजूर

2 months ago
बीकानेर को बड़ी सौगात: मेड़ता रोड-बीकानेर रेल लाइन का दोहरीकरण मंजूर
बीकानेर को बड़ी सौगात: मेड़ता रोड-बीकानेर रेल लाइन का दोहरीकरण मंजूर
 
बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित मेड़ता रोड–बीकानेर रेलवे लाइन के दोहरीकरण (डबल लाइन) का रास्ता अब साफ हो गया है। रेलवे ने इस परियोजना का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना के तहत बीकानेर से उदयरामसर, पालना, देशनोक, सुरपुरा और नोखा होते हुए नागौर–मेड़ता रोड तक करीब 172 किलोमीटर से अधिक रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा।
 
डबल लाइन बनने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारू होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही मालगाड़ियों की आवाजाही तेज होने से व्यापार और परिवहन को भी बड़ा लाभ मिलेगा। इससे बीकानेर क्षेत्र की देश के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। गौरतलब है कि इस परियोजना की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। अब गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
 
इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: