Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महिला के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, दी जान से मारने की धमकी

1 month ago
महिला के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, दी जान से मारने की धमकी


महिला के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, दी जान से मारने की धमकी
बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने एक दंपती पर लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने तथा बाद में जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादिया सीमा उर्फ सलीमा खातून पत्नी अबकू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 20 मई की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच सलमान पुत्र सादिक और हिना पत्नी सलमान कथित रूप से लाठियां लेकर उसके घर में घुस आए। उस समय वह घर पर अकेली थी।
पीडि़ता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ लाठियों से मारपीट की और सिर, छाती, पेट, पीठ व कमर पर वार किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोश होने के बाद भी उसके साथ मारपीट जारी रखी और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर महिला को छतरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीडि़ता ने बताया कि उसके कंधे में फ्रैक्चर, कमर में चोट तथा सांस लेने में तकलीफ की समस्या बनी हुई है।
रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद भी उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई नंदराम को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: