Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कार रिपेयरिंग के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी, आरोपी ने पैसे लौटाने से किया इनकार

rk
4 months ago
कार रिपेयरिंग के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी, आरोपी ने पैसे लौटाने से किया इनकार

चूरू में कार रिपेयरिंग के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी ने पैसे वापस मांगे जाने पर पीड़ित को धमकी देते हुए पैसे लौटाने से भी मना कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने वार्ड 57 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना के एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि वार्ड 57 निवासी राकेश कुमार अग्रवाल (45) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अग्रवाल ने बताया कि उनकी टोयोटा फॉरच्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उन्होंने चूरू में एबीएस मोटर्स से संपर्क किया, लेकिन पार्ट्स उपलब्ध न होने के कारण काम करने से मना कर दिया गया। इसके बाद, एक मित्र के माध्यम से उनका संपर्क सीकर निवासी सिद्धार्थ सिंह शेखावत से हुआ।

शेखावत ने शोरूम के बाहर साढ़े सात लाख रुपए में गाड़ी ठीक करवाने का भरोसा दिलाया। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ सिंह चूरू आकर गाड़ी और साढ़े तीन लाख रुपए नकद ले गया। शेष चार लाख रुपए 8 अक्टूबर 2025 को बैंक के माध्यम से उसके खाते में आरटीजीएस किए गए। इसके बावजूद, लंबे समय तक टालमटोल की जाती रही और दीपावली तक गाड़ी तैयार करने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। बाद में, सिद्धार्थ सिंह शेखावत ने रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया और धमकी भी दी। उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई योगेश कुमार को सौंपी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: