शहर के इस इलाके में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के कमरे में लटकता मिला शव
शहर के इस इलाके में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के कमरे में लटकता मिला शव
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगला नगर में गुरुवार दोपहर एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे गणेश मंदिर के पीछे, पूगल रोड स्थित बंगला नगर में एक विवाहिता के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस के एसआई रतनाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने एंबुलेंस की सहायता से शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।मृतका की पहचान तमन्ना (20) पुत्री प्रकाश राय के रूप में हुई है। उसका पीहर श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी में है, जबकि उसका ससुराल बंगला नगर, बीकानेर में बताया गया है। उसके पति का नाम रामदेव है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ