Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: 33 केवी ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया काबू, देखे वीडियो

rk
3 months ago
बीकानेर: 33 केवी ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया काबू, देखे वीडियो

बीकानेर: 33 केवी ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया काबू, देखे वीडियो 

बीकानेर। नोखा क्षेत्र के घट्टू गांव में बुधवार देर रात 33 केवी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जीएसएस क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठती देख तत्काल तहसीलदार चंद्रशेखर टॉक और विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई। तहसीलदार के निर्देश पर फायर फाइटर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम के बजरंग चिताना और अन्य कर्मचारियों ने पहले फोम के जरिए आग पर नियंत्रण पाया और फिर पानी से शेष लपटों को पूरी तरह बुझाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों के अनुसार अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी। यदि आग ट्रांसफार्मर में मौजूद तेल तक पहुंच जाती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के एईएन प्रमोद बारूपाल और तकनीकी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

https://www.facebook.com/share/r/1AeQcGuZxe/

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: