Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ढाणी में लगी भीषण आग लाखों रुपये का सोला जलकर हुआ राख

3 months ago
ढाणी में लगी भीषण आग लाखों रुपये का सोला जलकर हुआ राख


ढाणी में लगी भीषण आग लाखों रुपये का सोला जलकर हुआ राख
बीकानेर। कोलायत तहसील के चानी गांव में एक ढाणी में भीषण आग लग जाने से एक गरीब परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में करीब 5-6 तोला सोने के जेवर, नकद राशि और भारी मात्रा में पशु चारा जल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीडि़त परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। चानी के निवासी रेवन्त राम पुत्र लिच्छुराम की खेत मे बनी ढाणी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मांगीलाल व अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे और रेत व पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ढाणी पूरी तरह जल चुकी थी।
5 से 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान - पीडि़त परिवार ने बताया कि इस अग्निकांड में घर में रखे सोने के आभूषण बोरिया, कानों के टॉप्स, झुमके आदि जिनका वजन करीब 5-6 तोला था, पूरी तरह जल गए। इसके अलावा घर में रखा 10 क्विंटल चारा, घरेलू सामान, बिस्तर और कपड़े भी राख हो गए। पीडि़त को करीब 5 से 6 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पटवारी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में आगजनी की रिपोर्ट तैयार की गईं । ग्रामीणों ने बताया कि रेवन्त राम का परिवार अत्यंत निर्धन है और मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुआवजा की मांग की । इस दौरान पटवारी रणबीर सिंह, मांगीलाल, शांति देवी, पुना देवी, मन्नू और जगदीश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: