Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

गेहूं की फसल में अचानक लगी भीषण आग, लाखों रुपये की खड़ी फसल आग के भेंट चढ़ी

rk
1 month ago
गेहूं की फसल में अचानक लगी भीषण आग, लाखों रुपये की खड़ी फसल आग के भेंट चढ़ी


गेहूं की फसल में अचानक लगी भीषण आग, लाखों रुपये की खड़ी फसल आग के भेंट चढ़ी
 बीकानेर। छतरगढ़ क्षेत्र के छतरगढ़ इलाके में  उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसान पूनमचंद गोरा के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई बीघा फसल उसकी चपेट में आ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही खेतों में धुआं उठने लगा, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस हादसे में किसान पूनमचंद गोरा को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पीडि़त किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी सरकार से प्रभावित किसान को उचित मुआवजा देने की अपील की है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: