Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक लगी आग, बस सवार थे 70 यात्री, कूदकर बचाई जान

rk
3 months ago
राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक लगी आग, बस सवार थे 70 यात्री, कूदकर बचाई जान

राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक लगी आग, बस सवार थे 70 यात्री, कूदकर बचाई जान

जयपुर। जयपुर में राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद 70 सवारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मानसरोवर फायर स्टेशन से पहुंची 2 दमकलों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे मानसरोवर रीको चौराहे पर हुआ।।

मानसरोवर फायर स्टेशन के फायरमैन शकुंतला सैनी ने बताया- जयपुर के सिंधीकैम्प से राजस्थान रोडवेज की बस केकड़ी जाने के लिए शुक्रवार दोपहर रवाना हुई थी। रोडवेज बस में केकड़ी जाने के लिए 70 यात्री सवार थे। मानसरोवर रीको चौराहे से सांगानेर की ओर जाते समय अचानक चलती बस में आग लग गई।

शकुंतला सैनी ने आगे बताया- धुआं निकलने के साथ ही आग की लपटें चलती बस से उठती दिखाई दीं। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। बस में सवार सभी सवारियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग वायर से होते हुए इंजन तक पहुंच गई।

रोडवेज बस में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन से 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड स्टाफ ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रोडवेज बस जलकर पूरी तरह कबाड़ में बदल गई। हादसे में किसी व्यक्ति के झुलसने या चोटिल होने की बात से इनकार किया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: