Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पशुओं में फैल रही रहस्यमयी बीमारी से दहशत, पशु चिकित्सालय में दवाइयों का टोटा

1 month ago
पशुओं में फैल रही रहस्यमयी बीमारी से दहशत, पशु चिकित्सालय में दवाइयों का टोटा


पशुओं में फैल रही रहस्यमयी बीमारी से दहशत, पशु चिकित्सालय में दवाइयों का टोटा
महेश देरासरी
बीकानेर। महाजन कस्बे में इन दिनों पशुओं में फैल रही अज्ञात बीमारी ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। बीमारी के कारण कई पशु हिडक़ाव की स्थिति में आकर आमजन के पीछे दौड़ रहे हैं, जिससे लोग घायल हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में पशुओं के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।स्थिति की गंभीरता के बीच महाजन स्थित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में दवाइयों की भारी कमी बनी हुई है। अस्पताल में आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं होने से पशुपालकों को मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।।पशुपालकों ने बताया कि राज्य सरकार पशुधन संरक्षण और उपचार के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर पशु चिकित्सालयों में दवाओं का अभाव बना हुआ है। खासकर पशुओं के घावों में कीड़े पडऩे पर उपयोग में आने वाली दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं।इसके अलावा पशुओं में पोषक तत्व बढ़ाने, घाव भरने और ड्रेसिंग के काम आने वाली जरूरी दवाओं की भी कमी है। ये दवाइयां निजी मेडिकल स्टोर पर काफी महंगे दामों में मिल रही हैं, जिससे पशुपालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पशुपालक मुरलीधर गौड  ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से जल्द आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बीमारी की जांच कर उचित उपचार व्यवस्था करने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: