Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी आठ किलोमीटर अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

Bansal
4 months ago
बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी आठ किलोमीटर अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

 

 बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी आठ किलोमीटर अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया
बीकानेर।  राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत.पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी युवक के घुसपैठ करने का मामला सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार युवक को कल रातसीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। वह सरूपे का तला इलाके में अशोका पोस्ट के पास से करीब आठ किलोमीटर अंदर तक पहुंच गया, जहां बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीमा क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा बढ़ाई गई थी। घुसपैठ की सूचना मिलते ही बीएसएफ और स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। उसे सोमवार रात पकड़ा गया था।
चौहटन उप अधीक्षक जेठाराम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान पाकिस्तान के मीठी शहर निवासी आवेश पुत्र हजूर खान के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद बीएसएफ ने उसे धनाऊ थाना पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल उससे विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
10 किलोमीटर इलाके में चला तलाशी अभियान
बीएसएफ को जैसे ही सीमा में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या हथियार बरामद नहीं हुआ। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि युवक गलती से सीमा पार आया या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
पहले भी सामने आ चुका है सीमा पार तस्करी का मामला
बाड़मेर सीमा क्षेत्र पहले भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। करीब एक महीने पहले पुलिस ने पाकिस्तान से लाई गई मादक पदार्थ की खेप गुजरात भेजने के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि पाकिस्तानी तस्कर खुद तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में आया था और रेत में मादक पदार्थ छिपाकर उसकी लोकेशन साझा की थी।

उस घटना के बाद से सीमा क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई थी। ताजा घुसपैठ की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और युवक के भारत आने के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: