Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस जगह व्यक्ति पर हमला, लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से पीटा

4 weeks ago
बीकानेर: इस जगह व्यक्ति पर हमला, लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से पीटा

बीकानेर: इस जगह व्यक्ति पर हमला, लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से पीटा

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला किया गया। इस मामले में नापासर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि शेरेरा निवासी वीरबलराम पुत्र बालूराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह गांव की गुवाड़ में अपने साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान मोहाराम पुत्र तेजाराम गोदारा, सातीराम पुत्र सुजाराम गोदारा, दुर्गाराम पुत्र सुजाराम गोदारा और जगदीश पुत्र मोहनराम गोदारा एक कैंपर गाड़ी में वहां पहुंचे।

आरोप है कि चारों आरोपियों ने वीरबलराम पर लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में बचाव करते समय वीरबलराम के हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई और शरीर पर भी कई अन्य चोटें लगीं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके कुर्ते की जेब से 300 रुपये छीन लिए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: