खुलासा न्यूज,बीकानेर। हाईवे पर पिकअप के टायर फटने से पलटने की खबर सामने आयी है। जहां पर डीजे का सामान ले जा रही पिकअप शेरूणा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे गाड़ी में सवार व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने टोल प्लाजा से टीम को बुलाकार गाड़ी को साइड में करवाते हुए यातायात को सुचारू करवाया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#bikaner
#rajasthan