Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

सीनियर पुलिस अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल, महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे; सीएम बोले – अगर दोषी मिले तो एक्शन लेंगे

2 months ago
सीनियर पुलिस अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल, महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे; सीएम बोले – अगर दोषी मिले तो एक्शन लेंगे

सीनियर पुलिस अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल, महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे; सीएम बोले – अगर दोषी मिले तो एक्शन लेंगे

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस(DGP) (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) का अश्लील वीडियो वायरल है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक वीडियो में DGP रामचंद्र राव कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि अगर अधिकारी दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद DGP गृह मंत्री जी परमेश्वर से मिलने पहुंचे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

गृहमंत्री के घर से निकलने के बाद DGP ने पत्रकारों से कहा कि वीडियो झूठा और मॉर्फ्ड है। उन्होंने कहा कि आगे के एक्शन के बारे में वकील से बात करेंगे।

मंत्री के घर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए DGP ने कहा- मैं भी सोच रहा हूं कि यह कैसे और कब हुआ और किसने किया। इस जमाने में कुछ भी हो सकता है। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पत्रकारों ने पूछा कि क्या यह पुराना वीडियो है, तो उन्होंने कहा- पुराना मतलब, आठ साल पहले जब मैं बेलगावी में था।

उन्होंने आगे कहा कि वह गृह मंत्री को समझाएंगे कि गलत जानकारी फैलाई जा रही है। कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो सरकार कार्रवाई करेगी।

बीजेपी बोली- ये माफ करने लायक नहीं

सीनियर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी का ये शर्मनाक काम माफ ना करने लायक अपराध है।

कुमार ने कहा- राव ने ऐसा काम किया है जिससे पूरे पुलिस विभाग पर दाग लगा है। इस सीनियर अधिकारी ने वर्दी में और अपने ही ऑफिस में जो काम किया है, उससे लोग पुलिस विभाग को ही शक की नजर से देख रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: