निजी बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक हफ्ते में दूसरी महिला की मौत
निजी बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक हफ्ते में दूसरी महिला की मौत
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर रायसर के पास शनिवार शाम को लगभग 4.30 बजे एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। सरदारशहर से बीकानेर जा रही एक निजी बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को एंबुलेंस से बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।घटना की सूचना मिलते ही नापासर थाने के हेड कांस्टेबल जयवीर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभालते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ किनारे करवाया।
गौरतलब है कि इसी स्थान के आसपास यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले भी रायसर के पास जैन भोजनालय के निकट एक ट्रक की टक्कर से एक स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ