Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पांचू में आयोजित हुआ कार्यक्रम

rk
1 week ago
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पांचू में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खुलासा न्यूज,बीकानेर। वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति पांचू में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार मौजूद रहे। उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनभागीदारी आधारित अभियानों को लेकर अपनी बात रखी।

 


रामगोपाल सुथार ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अभियान को जन आंदोलन बनाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोडऩे का आह्वान किया।

 


भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन को जल सेवा प्रदान कर सेवा भाव का संदेश दिया गया तथा आमजन को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही एक पेड़ माँ के नाम संकल्प के तहत अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर श्याम पंचारिया,  दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, मस्ताना राम, करनाराम, रतन सिंह राठौड़, ओमप्रकाश सुथार, मुन्नीलाल सुथार,  छगनलाल सुथार,  शंकरलाल, पुरखाराम सुथार सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी से जल बचाने, पर्यावरण संरक्षित रखने एवं स्वच्छ-हरित राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: