Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

5 months ago
पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

पानी की डिग्गी में डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत

हनुमानगढ़। पानी की डिग्गी (खेत में बना बड़ा टैंक) में डूबने से पिता और दो बेटों की मौत हो गई। दावा है कि बेटों की जान डिग्गी में गिरे पिता को बचाने की कोशिश में गई। डिग्गी के बाहर मिले जूते-चप्पलों के बाद सर्च किया गया तो तीनों की बॉडी नजर आई। हादसा जिले के संगरिया थाना क्षेत्र के रासूवाला गांव में मंगलवार शाम का है। जानकारी के अनुसार चक 7 आईडीजी रोही रासूवाला निवासी गुरदीप सिंह (40) अपने बेटे लखविंद्र सिंह (22) और राजविंद्र सिंह (16) के साथ 7 पीटीपी (रोही इंद्रगढ़) में अपने खेत में फसलों पर स्प्रे करने गए थे। स्प्रे के लिए पानी लेने के दौरान वे पड़ोसी जसवीर सिंह की डिग्गी के पास पहुंचे। इसी दौरान पैर फिसलने से गुरदीप सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वे डिग्गी में गिर गए। जानकारी के अनुसार संभावना है कि पिता को बचाने के प्रयास में दोनों बेटे लखविंद्र और राजविंद्र भी डिग्गी में उतर गए। डिग्गी में रैंप या सुरक्षित निकास व्यवस्था नहीं होने के कारण तीनों बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही पलों में डूबने के कारण उनकी भी मौत हो गई।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: