Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

खुशखबरी: इस जगह से बीकानेर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी राहत

rk
bikaner
4 months ago
खुशखबरी: इस जगह से बीकानेर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी राहत

खुशखबरी: इस जगह से बीकानेर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी राहत 

बीकानेर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के अतिरिक्त यातायात और भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए दो नई एक तरफा (वन-वे) स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें पोरबंदर से जोधपुर और साबरमती से बीकानेर के बीच चलाई जाएंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए इन दोनों ट्रेनों का संचालन जनवरी और फरवरी में निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09491, साबरमती-बीकानेर एक तरफा स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को साबरमती से शाम 17:50 बजे रवाना होगी। 

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। रास्ते में यह रेलसेवा महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जं., जोधपुर और नागौर स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पोरबंदर-जोधपुर स्पेशल में 6 द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। वहीं, साबरमती-बीकानेर स्पेशल ट्रेन में 12 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: