Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर में यहां बनेगा खेलों का हब, सुविधाएं भी होगी आधुनिक

6 days ago
बीकानेर में यहां बनेगा खेलों का हब, सुविधाएं भी होगी आधुनिक

बीकानेर में यहां बनेगा खेलों का हब, सुविधाएं भी होगी आधुनिक 

बीकानेर। शहर का प्रमुख खेल केंद्र डॉ. करणी सिंह स्टेडियम अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर नए स्वरूप में नजर आएगा। जिला कलेक्टर एवं जिला क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को स्टेडियम में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की स्थिति जानी। जिला क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष एवं नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि बैडमिंटन हॉल की मरम्मत सहित विभिन्न कार्यों के लिए 40 लाख रुपए की निविदा जारी की गई है और काम प्रगति पर है। इसके अलावा स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट, वुशू एरिना, पिकल बॉल कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट एरिना, क्रिकेट पिच, फुटबॉल ग्राउंड और एथलेटिक्स ट्रैक के नवीनीकरण सहित अन्य कार्यों के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए की निविदा प्रक्रिया चल रही है। बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा स्टेडियम के चारों ओर पैदल और साइकिल ट्रैक के निर्माण की योजना भी प्रक्रियाधीन है, जिसकी अनुमानित लागत 1.10 करोड़ रुपए है। कलेक्टर ने साइकिल पथ के मध्य क्षेत्र में पौधारोपण और रखरखाव के लिए ईओआई प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए। स्टेडियम में सुरक्षा और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा नियमित सफाई के साथ 18 सीसीटीवी कैमरे और 12 सुरक्षा गार्ड्स तैनात किए गए हैं। हाल ही में शुरू किए गए जिम हॉल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने इसके अधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।

इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा तो निखरेंगे खिलाड़ी बीकानेर में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जब स्थानीय स्तर पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा, तो खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी और प्रतिभाएं यहीं निखर सकेंगी। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में बहु-खेल सुविधाओं के विकास से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। आगामी समय में इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद यह स्टेडियम एक आधुनिक स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर सकता है, जो युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के साथ-साथ शहर की पहचान भी मजबूत करेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: