Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर दिया दो टूक संदेश, अपराधियोंं पर हो ऐसी कार्रवाई की कांप जाएं उनकी रूह, पढ़ें खबर

2 weeks ago
सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर दिया दो टूक संदेश, अपराधियोंं पर हो ऐसी कार्रवाई की कांप जाएं उनकी रूह, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज सीएमआर में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। जिसमें पुलिस अधिकारी शामिल रहें। सीएम ने सभी को दो टूक संदेश दिया है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों अपराधियों और उनके आकाओं पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि उनकी रूह कांप जाए। आने वाले समय में कोई भी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।


बैठक में सीएम भजनलाल ने कहा- अगर किसी जिले में अपराध होते हैं तो उसके लिए संबंधित एसपी और आईजी जिम्मेदार होंगे। सीएम ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फटकार लगाते हुए कहा- संगठित अपराध, साइबर क्राइम और नशा तस्करी के मामलों में सिर्फ गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, बल्कि इन अपराधों का पूरा नेटवर्क ध्वस्त होना चाहिए। सीएम ने अलवर, श्रीगंगानगर, भरतपुर में हुए क्राइम के मामलों को लेकर संबंधित पुलिस अधीक्षक से जवाब तलब किया। बैठक में सीएम के निर्देश पर गोगुंदा में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण के मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नोटिस भी जारी किया गया।

 


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- अवैध हथियार संगठित अपराध की रीढ़ है। संगठित अपराध को रोकने के लिए इसे तोडऩा बहुत जरूरी है। जिन जिलों में आर्म्स एक्ट के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, वहां अवैध हथियारों की सप्लाई चेन तोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। हथियार बरामद होने की स्थिति में सिर्फ उस अपराधी तक ही कार्रवाई नहीं हो। पूरे चेन सिस्टम का पता लगाकर सरगना तक पहुंच कर सिस्टम को ध्वस्त करने का लक्ष्?य रखना होगा। सीएम ने कहा- अवैध नशे के कारोबार के मामलों में कोई समझौता नहीं होगा। वहीं बैठक में डीजीपी राजीव शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित सभी जिलों के एसपी और रेंज आईजी वीसी से जुड़े।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: