Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर के कोटगेट इलाके में इस मार्केट में लगी अचानक आग, दुकान में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख

Bansal
2 weeks ago
शहर के कोटगेट इलाके में इस मार्केट में लगी अचानक आग, दुकान में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख


शहर के कोटगेट इलाके में इस मार्केट में लगी अचानक आग, दुकान में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख
बीकानेर। कोटगेट स्थित बाबूजी प्लाजा मार्केट की एक दुकान में बुधवार रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। यह देखकर मार्केट और आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।घटना की सूचना मिलने पर दुकानदार को भी मौके पर बुलाया गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण एसी में आई तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हादसे में दुकान का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता के कारण आग ने विकराल रूप नहीं लिया और आसपास की दुकानों को संभावित नुकसान से बचा लिया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: