Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में सेना क्षेत्र के पास मिली संदिग्ध गुफा, मिलिट्री इंटेलीजेंस की सतर्कता से हुआ खुलासा

3 months ago
बीकानेर में सेना क्षेत्र के पास मिली संदिग्ध गुफा, मिलिट्री इंटेलीजेंस की सतर्कता से हुआ खुलासा

बीकानेर में सेना क्षेत्र के पास मिली संदिग्ध गुफा, मिलिट्री इंटेलीजेंस की सतर्कता से हुआ खुलासा
बीकानेर । शहर के संवेदनशील सैन्य क्षेत्र के पास एक संदिग्ध गतिविधि का मामला सामने आया है। मिलिट्री इंटेलीजेंस की सतर्कता के चलते करीब 10 फुट लंबी एक गुफा (टनलनुमा संरचना) का पता लगाया गया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह गुफा सैन्य क्षेत्र की परिधि के नजदीक बनाई गई थी, जो अपने आप में गंभीर सुरक्षा प्रश्न खड़े करती है। जब मिलिट्री इंटेलीजेंस की टीम ने मौके पर जांच की, तो वहां से कई संदिग्ध उपकरण बरामद हुए। इनमें कानों में लगाने वाले हेडफोन्स, बिजली के तार और अन्य तकनीकी सामान शामिल हैं, जो किसी सुनियोजित गतिविधि की ओर इशारा करते हैं। इसके साथ ही उस टनल में 23 मार्च के अखबार में लिपटी चार रोटियां भी बरामद हुई है।
सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं कि आखिर यह गुफा किसने बनाई, इसके पीछे क्या उद्देश्य था और क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। यह भी जांच का विषय है कि सैन्य क्षेत्र के इतने करीब इस तरह की संरचना कैसे तैयार हो गई और क्या इसमें किसी अंदरूनी या बाहरी नेटवर्क की भूमिका रही है।
मिलिट्री इंटेलीजेंस की त्वरित कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समय रहते इस संदिग्ध गुफा का पता लग जाना एक बड़ी संभावित खतरे को टालने जैसा है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है तथा हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: