Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीमेंट केमिकल से भरे टैंकर-ट्रेलर भिड़ंत, ड्राइवर गंभीर घायल, एनएच 11 पर बीकानेर पुलिया के पास हुआ हादसा

4 months ago
सीमेंट केमिकल से भरे टैंकर-ट्रेलर भिड़ंत, ड्राइवर गंभीर घायल, एनएच 11 पर बीकानेर पुलिया के पास हुआ हादसा

सीमेंट केमिकल से भरे टैंकर-ट्रेलर भिड़ंत, ड्राइवर गंभीर घायल, एनएच 11 पर बीकानेर पुलिया के पास हुआ हादसा

चूरू। चूरू के रतनगढ़ में एनएच 11 पर बीकानेर पुलिया के पास सीमेंट केमिकल से भरे एक टैंकर और ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टैंकर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश (33) सीमेंट का केमिकल भरकर बीकानेर से रतनगढ़ की ओर आ रहा था। उसके आगे चल रहे एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, क्योंकि उसके सामने गोवंश आ गया था। इसी कारण ओमप्रकाश के टैंकर की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।

हादसे में टैंकर ड्राइवर ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: