Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस बैंक में में सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामी से करोड़ों का फ्रॉड

2 months ago
बीकानेर: इस बैंक में में सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामी से करोड़ों का फ्रॉड

बीकानेर: इस बैंक में में सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामी से करोड़ों का फ्रॉड 
 
बीकानेर। नोखा पुलिस ने सदर बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा में करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बैंक की सॉफ्टवेयर खामी का फायदा उठाकर मात्र 45 लाख रुपयों की स्वीकृत लिमिट के मुकाबले करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपयों का लेनदेन कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सांडवा थाना क्षेत्र के नंबासर निवासी अमृतलाल जाट का नोखा स्थित एसबीआई शाखा में फर्म मैसर्स श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से सीसी लिमिट खाता संचालित था। बैंक द्वारा व्यापारी को 45 लाख रुपयों की नकद साख सीमा स्वीकृत की गई थी, जिसका अंतिम बार 16 मई 2024 को नवीनीकरण किया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने विभिन्न फर्मों के खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की। आरोपी अमृतलाल नंबा ग्राम पंचायत का सरपंच प्रतिनिधि है। वर्तमान में इसका पुत्र सरपंच है और पूर्व में इसकी पत्नी भी सरपंच रह चुकी है, रखता जिसके कारण वह क्षेत्र में रसूख है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में एएसआई ताराचंद, कांस्टेबल तेजाराम, रामेश्वर धुंधवाल और गणेश गुर्जर की विशेष भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: