Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवारों पर पलटी, दो दोस्तों की मौत, पढ़े खबर

rk
3 months ago
नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवारों पर पलटी, दो दोस्तों की मौत, पढ़े खबर
नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवारों पर पलटी, दो दोस्तों की मौत, पढ़े खबर 
 
खुलासा ऑनलाइन। डीडवाना-कुचामन जिले के नावां कस्बे में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जब्दीनगर गांव के पास नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बाइक सवार दो युवकों पर पलट गई, जिससे दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। नावां थानाधिकारी नंदलाल रिणवां ने बताया कि हादसे में जब्दीनगर निवासी राधेश्याम (45) पुत्र पूरणमल और शंकरलाल (43) पुत्र मन्नालाल की मौत हो गई। राधेश्याम नावां में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थे, जबकि शंकरलाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
 
जानकारी के अनुसार होली के मौके पर दोनों दोस्त बाइक से नजदीकी गांव राजास में एक परिचित से मिलने जा रहे थे। जब्दीनगर गांव से निकलते ही सामने से आ रही नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और बाइक से टकराने के बाद ट्रॉली दोनों युवकों पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर में नमक ओवरलोड भरा हुआ था। बाइक को सामने देखकर चालक संतुलन खो बैठा। टक्कर के बाद बाइक गिर गई और ट्रॉली में भरा नमक दोनों युवकों के ऊपर गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत हाथों से नमक हटाने की कोशिश की और बाद में जेसीबी की मदद से नमक हटाया गया। दोनों युवकों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से नावां उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सांभर लेक क्षेत्र में नमक ढोने वाले कई ट्रैक्टर ओवरलोड चलते हैं और कई पर नंबर प्लेट भी नहीं होती, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है।
 
मृतक राधेश्याम के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं शंकरलाल के परिवार में 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। शंकरलाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और नमक झील में मजदूरी कर घर चलाता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: