Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

जिले में पुलिस महकमें को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना आई सामने, कांस्टेबल व पांच वर्षीय बेटी की मौत

rk
8 hours ago
जिले में पुलिस महकमें को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना आई सामने, कांस्टेबल व पांच वर्षीय बेटी की मौत

 

जिले में पुलिस महकमें को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना आई सामने, कांस्टेबल व पांच वर्षीय बेटी की मौत
श्री गंगानगर।  श्रीगंगानगर में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। एक सडक़ हादसे में कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस थाना सदर की राजकीय चिकित्सालय पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार महला का सडक़ हादसे में निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह रामदेवरा से दर्शन कर अपने परिवार के साथ लौट रहे थे।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कांस्टेबल महला के साथ उनकी पांच वर्षीय मासूम बेटी की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं कांस्टेबल के दोस्त का फलोदी में इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने इस घटना को बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति बताया। कांस्टेबल संदीप कुमार महला अपने कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से विभाग ने एक ईमानदार और समर्पित जवान खो दिया है।
मूल रूप से झुंझुनूं जिले के निवासी संदीप कुमार महला अपने पीछे परिवार को गहरे सदमे में छोड़ गए हैं। उनके गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: