Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: स्टेशन रोड पर पेड़ गिरा, तार-खंभे टूटे, बिजली व्यवस्था ठप

3 months ago
बीकानेर: स्टेशन रोड पर पेड़ गिरा, तार-खंभे टूटे, बिजली व्यवस्था ठप

बीकानेर: स्टेशन रोड पर पेड़ गिरा, तार-खंभे टूटे, बिजली व्यवस्था ठप

नापासर में मंगलवार देर रात  आए तेज तूफान और बारिश ने महज 11 मिनट में पूरे कस्बे को झकझोर कर रख दिया।  इस तूफानी दौर के बाद लगभग 22 मिनट तक लगातार बारिश होती रही, जिससे सड़कों और गलियों में कीचड़ ही कीचड़ हो गया और आवागमन प्रभावित हो गया। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बिजली के पोल, तार और नीम सहित अन्य पेड़ धराशायी हो गए। स्टेशन रोड स्थित चुंगी चौकी के पास एक नीम का विशाल पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूटकर सड़क पर बिखर गए। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और रातभर अंधेरा छाया रहा।

आंधी का असर शादी समारोहों पर भी देखने को मिला, जहां टेंट, लाइटिंग और सजावट को भारी नुकसान पहुंचा।  नापासर में बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं और कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अन्य क्षेत्रों से भी बिजली के पोल, डीपी और तार टूटने की सूचनाएं मिल रही हैं, जिनका सर्वे करने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: