Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक ने अपने पिता व दादी पर लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की

3 months ago
युवक ने अपने पिता व दादी पर लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की


युवक ने अपने पिता व दादी पर लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की
 बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता और दादी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी यजस पुत्र रामसिंह बुडिया उम्र 20 वर्ष निवासी नोखा रोड, गंगाशहर ने रिपोर्ट में बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह अपनी मां द्रोपती और बहन आयुषी के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके पिता रामसिंह और दादी गीता देवी एकराय होकर वहां पहुंचे।
आरोप है कि पिता घर में घुस आए और आते ही गालियां देने लगे तथा यजस का गला पकडक़र मारपीट की। बीच-बचाव करने आई बहन के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। साथ ही परिवार को घर खाली करने की धमकी दी गई।
परिवादी ने बताया कि उनकी मां द्वारा पुलिस को फोन करने पर आरोपी मौके से चले गए। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है और एक अन्य व्यक्ति द्वारा आरोपियों को उकसाया गया।
बेटे की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई अशोक कुमार को सौंप दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: