Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

युवक ने सीसीटीवी कैमरे के सामने आकर की अश्लील हरकत, परिवार आया दहशत में

rk
3 months ago
युवक ने सीसीटीवी कैमरे के सामने आकर की अश्लील हरकत, परिवार आया दहशत में


युवक ने सीसीटीवी कैमरे के सामने आकर की अश्लील हरकत, परिवार आया दहशत में 
 बीकानेर।  जिले के लूणकरनसर कस्बे के वार्ड संख्या 33 में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अब एक परिवार के लिए तनाव का कारण बन गए हैं। नाइट ड्यूटी पर जाने वाले एक युवक के घर के बाहर लगे कैमरों को लेकर पड़ोसी द्वारा की जा रही अशोभनीय हरकतों से परिवार भय में है। वार्ड निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि वह डेयरी में कार्यरत है और अक्सर रात्रि ड्यूटी पर रहता है। उसकी अनुपस्थिति में घर पर मां, पत्नी और बच्चे अकेले रहते हैं। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व नशेडिय़ों की आवाजाही तथा आए दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए उसने अपने घर और गली में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, ताकि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।प्रवीण के अनुसार, कैमरे लगाने की बात उसके पड़ोसी मदन नाई को नागवार गुजरी। आरोप है कि वह शराब के नशे में कैमरों के सामने आकर अश्लील हरकतें करता है। हाल ही में उसने कैमरे के सामने अपनी पैंट उतारकर भद्दी गालियां दीं, जिससे घर के अंदर एलईडी पर फुटेज देख रहा परिवार घबरा गया। पीडि़त ने बताया कि संबंधित पड़ोसी के यहां अक्सर शराबियों और नशेडिय़ों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे गली का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। परिवार ने इस व्यवहार से खुद को असुरक्षित बताया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: