Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

गाड़ी लेकर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट कर चाबी छीनी, आधे दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

rk
3 months ago
गाड़ी लेकर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट कर चाबी छीनी, आधे दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज


गाड़ी लेकर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट कर चाबी छीनी, आधे दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज
बीकानेर।  हदां थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त छैलाराम पुत्र मांगीलाल मेघवाल निवासी बाला का गोल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 25 फरवरी 2026 की शाम को उनके मोहल्ले में कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी।
अगले दिन सुबह जब छैलाराम अपनी गाड़ी लेकर जा रहे थे। तब आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए पीडि़त पास की एक दुकान में घुसे, लेकिन आरोपियों ने वहां भी घुसकर तोडफ़ोड़ की और सारा सामान बिखेर दिया।
पीडि़त का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में केसुसिंह, आशुसिंह, तेजपालसिंह, केसुसिंह, डूंगरसिंह, नरपतसिंह, प्रेमसिंह और छोटूसिंह के खिलाफ अन्य धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: