Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक घर से सुबह निकला, थोड़ी दूर पर मिला शव, रहस्यमयी मौत से क्षेत्र में सनसनी आखिर चोरुलाल के साथ क्या हुआ

4 months ago
युवक घर से सुबह निकला, थोड़ी दूर पर मिला शव, रहस्यमयी मौत से क्षेत्र में सनसनी आखिर चोरुलाल के साथ क्या हुआ


युवक घर से सुबह निकला, थोड़ी दूर पर मिला शव, रहस्यमयी मौत से क्षेत्र में सनसनी आखिर चोरुलाल के साथ क्या हुआ
 बीकानेर। शहर के गंगाशहर इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव उस स्थान से कुछ ही दूरी पर मिला, जहां वह सीसीटीवी फुटेज में साइकिल से जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उक्त व्यक्ति साइकिल लेकर पैदल जाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि फुटेज में दिखाई देने वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर बाद में उसका शव मिला, जिससे मामले ने रहस्यमयी मोड़ ले लिया है। बताया जा रहा है कि गंगाशहर थाना क्षेत्र के खेतेश्वर बस्ती के रहने वाले 28 वर्षीय चोरुलाल भार्गव की अलसुबह मौत हो गई। उसका शव घर से थोड़ी दूर गली में मिला है। वह सब्जे बेचने का काम करता था। घरवालों का कहना है कि मंडी में किसी व्यापारी के पैसे देने थे। उसने दो दिन पहले धमकी भी दी थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है।मृतक के परिजन भी थाने पहुंच गए और उन्होंने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाए और सच्चाई सामने लाई जाए।पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथ्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: