Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

घर की बहु को युवक बहला फुसलाकर ले गया,ससुर आरोपी के घर पहुंचा तो उसके साथ की मारपीट

rk
4 months ago
घर की बहु को युवक बहला फुसलाकर ले गया,ससुर आरोपी के घर पहुंचा तो उसके साथ की मारपीट


घर की बहु को युवक बहला फुसलाकर ले गया,ससुर आरोपी के घर पहुंचा तो उसके साथ की मारपीट
बीकानेर। जिले के लूणकरनरसर तहसील में पुत्रवधू को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद ससुर  वापस लेने  अपनी बहु लेने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। छतरगढ़ थानाक्षेत्र के पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्रवधू  15 दिसंबर 2025 को बिना बताए घर से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट पहले ही थाने में दर्ज करवाई जा चुकी थी। पीडि़त ने बताया कि बाद में जानकारी मिली कि जैसा गांव निवासी पुखराज पुत्र पूरबाराम खाती उसकी पुत्रवधू को बहला-फुसलाकर ले गया है। जब पीडि़त पक्ष आरोपी युवक के घर पहुंचा तो वहां बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया तथा जेब में रखी नकदी भी निकाल ली गई। साथ ही मौजूद अन्य लोगों ने भी मारपीट व झगड़ा किया। मारपीट में पीडि़त गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। उसके साथ आए लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। परिवादी  ने बताया कि चोटों के कारण उसी दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवा सका। बाद में स्वस्थ होने पर थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी और न्याय की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: