Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

जवान के साथ कुरियर के नाम पर ठगी, ठगों ने एक झटके में किया खाली खाता

6 days ago
जवान के साथ कुरियर के नाम पर ठगी, ठगों ने एक झटके में किया खाली खाता


जवान के साथ कुरियर के नाम पर ठगी, ठगों ने एक झटके में किया खाली खाता
  बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तैनात सेना के जवान के साथ कुरियर के नाम साइबर फ्ऱॉड हुआ है। जवान साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। जवान ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद महाजन थाने में मामला दर्ज करवाया है।
महाजन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के ओरंगाबाद निवासी उपेन्द्र पुत्र रामविलास कुशवाहा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तैनात है। सेना के जवान ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नो मार्च को कुरियर के नाम से मेरे पास राहुल वर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। व्यक्ति ने कुरियर लेने के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा। जिसमे एक क्यूआर स्केंन हो गया। वही आरोपी ने पता सही नही होने का कहकर दूसरा लिंक भेजा।
कुछ समय बाद मेरे पीएनबी बैंक व एक्सिस बैंक से करीब साढ़े तीन लाख रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आ गया। जिसकी परिवादी द्वारा जांच पड़ताल के बाद साइबर फ्ऱॉड होने का पता चला। ठगी का शिकार हुए सेना के जवान ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई राजेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: