Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक को घर जाते समय रास्ते में रोककर डंडो से मारपीट कर चाकू से किया जानलेवा हमला

3 months ago
युवक को घर जाते समय रास्ते में रोककर डंडो से मारपीट कर चाकू से किया जानलेवा हमला


युवक को घर जाते समय रास्ते में रोककर डंडो से मारपीट कर चाकू से किया जानलेवा हमला
बीकानेर।  जसरासर थाना क्षेत्र के लालासर साथरी गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। 

पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि लालासर गांव निवासी 28 वर्षीय मनोज ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि रात करीब 9 बजे वह एक शादी समारोह से खाना खाकर अपने खेत की ओर पैदल जा 

रहा था। गांव से बाहर निकलते ही पीछे से मोटरसाइकिल पर आए राधेश्याम और ओमप्रकाश जाट ने उसका रास्ता रोक लिया। तभी भंवरलाल भी वहां आ गया।
मनोज ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने लाठियों से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। इसी दौरान ओमप्रकाश ने उस पर चाकू से वार किया, जिससे उसके हाथ पर 

गंभीर चोट आई। मनोज के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी।पीडि़त मनोज ने 

यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद से आरोपी गांव में मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे हैं और लगातार उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। जसरासर 

पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे के जांच एएसआई भंवर लाल को सौंपी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: