Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महाजन क्षेत्र का युवक हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में,सोशल मीडिया पर खिलौने बेचने के नाम पर कर रहा था ठगी

2 months ago
महाजन क्षेत्र का युवक हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में,सोशल मीडिया पर खिलौने बेचने के नाम पर कर रहा था ठगी


महाजन क्षेत्र का युवक हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में,सोशल मीडिया पर खिलौने बेचने के नाम पर कर रहा था ठगी
महेश देरासरी
बीकानेर।  महाजन सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन देखकर सामान खरीदने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कुछ ऐसा ही मामला महाजन थाना क्षेत्र के लालेरा में सामने आया है। यहां का एक युवक सोशल मीडिया पर ऐसे आकर्षक विज्ञापन डालकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। जिसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के भट्टू कलां पुलिस ने सोशल मीडिया पर खिलौने बेचने के नाम पर ठगी करने के आरोप में लालेरा निवासी मनीष उर्फ मोनू मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक इंस्टाग्राम पर 1.87 लाख फॉलोअर्स वाले फर्जी अकाउंट के जरिए ट्रेक्टर मॉडल खिलौनों के आकर्षक विज्ञापन डालकर लोगों को झांसे में लेता था। हरियाणा के गांव बनमंदौरी निवासी सुनील ने शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर संपर्क किया और एक हजार रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। खाते में पैसे डालने के बाद आरोपी ने सामान न भेजने की बजाय परिवादी को ब्लॉक कर दिया। शिकायत के बाद थाना भट्टू कलां में मामला दर्ज किया गया और साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद किया है और उससे पूछताछ जारी है। महाजन थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने आमजन से सोशल मीडिया पर खरीदारी करते समय सतर्क रहने और अनजान खातों में पैसे ट्रांसफर न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए जल्दी ही एक अभियान चलाया जाएगा। सीआई ने बताया कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के कारण यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां सोशल मीडिया का उपयोग बेहद सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: