Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

नोखा से बीकानेर जा रहे युवक की गाड़ी को रोककर मारपीट कर गाड़ी तोड़ी व नगदी लूट कर ले गये

rk
2 months ago
नोखा से बीकानेर जा रहे युवक की गाड़ी को रोककर मारपीट कर गाड़ी तोड़ी व नगदी लूट कर ले गये


नोखा से बीकानेर जा रहे युवक की गाड़ी को रोककर मारपीट कर गाड़ी तोड़ी व नगदी लूट कर ले गये
बीकानेर। नोखा थाने में रुपए के तकादे को लेकर मारपीट करने, गाड़ी तोडऩे और मोबाइल व नकदी लूटने का मामला दर्ज किया गया  है। मुकाम निवासी विनोद बिश्नोई ने सुभाष खदाव और अक्षय जाट सहित अन्य लोगों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 अप्रैल 2026 को नोखा से बीकानेर जाते समय एनएच-62 पर हुई।
बीकानेर जाते समय फोन कर वापस बुलायापरिवादी विनोद बिश्नोई ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 2 अप्रैल 2026 को लालसिंह निवासी तालवा के साथ पिकअप गाड़ी में नोखा से बीकानेर जा रहे थे। जब वे एनएच-62 पर स्थित पारवा टोल से रासीसर की ओर निकले, तभी सुभाष खदाव निवासी कूदसू का फोन आया। सुभाष ने उन्हें वापस पारवा टोल पर आकर अक्षय जाट से हिसाब करवाने को कहा।सुभाष की बात पर विश्वास कर विनोद वापस पारवा टोल पर पहुंचे और टोल बूम से पहले अपनी गाड़ी रोकी। तभी सुभाष खदाव हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और पिकअप गाड़ी के बोनट पर वार किए, जिससे ड्राइवर साइड का शीशा भी टूट गया। विनोद किसी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी लेकर वहां से भागे।पिकअप को सामने से टक्कर मारी
इसके बाद सुभाष खदाव और अक्षय जाट एक कैम्पर गाड़ी में सवार होकर उनका पीछा करने लगे। उन्होंने अपनी कैम्पर गाड़ी को पिकअप के आगे अड़ाकर उसे रुकवाया और दो-तीन बार आगे-पीछे कर पिकअप गाड़ी को सामने से टक्कर मारी। विनोद फिर से अपनी जान बचाकर देसलसर की ओर पिकअप लेकर रवाना हुए।
भामटसर और देसलसर के बीच में सामने से एक और कैम्पर गाड़ी आई, जिसमें 4-5 व्यक्ति सवार थे, और उसने पिकअप गाड़ी को रोक लिया। तभी पीछे से सुभाष खदाव और अक्षय जाट भी अपनी कैम्पर गाड़ी लेकर वहां आ गए। अक्षय जाट ने जान से मारने की नीयत से पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, जिससे ड्राइवर साइड का पिछला टायर फट गया। इसके बाद उन्हें घेरकर गाड़ी से जबरदस्ती नीचे उतारा गया और उनके साथ मारपीट की गई।कुल्हाड़ी से किया हमलाअक्षय जाट ने विनोद के गाल पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे खून बहने लगा। इसी दौरान सुभाष खदाव ने विनोद का टेक्नो कंपनी का मोबाइल हैंडसेट और लोअर की जेब में रखे 22,000 रुपए नकद जबरदस्ती निकाल लिए।विनोद बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि अक्षय जाट उनसे रुपए मांगता है और रुपयों का तकादा करने पर ही अक्षय जाट, सुभाष खदाव व अन्य ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर इस घटना को अंजाम दिया है। टक्कर मारने से पिकअप गाड़ी आगे और पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: