रुपये के लेन-देन को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला,
बीकानेर। बज्जू क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है, जहां रुपए के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।बज्जु के माणकासर निवासी भीयाराम पुत्र शंकरलाल ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे उसे उसके पड़ोसी निहालराम पुत्र अर्जुनराम ने घर के बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया, आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया।
पीडि़त का आरोप है कि निहालराम ने पहले उससे मजदूरी के बदले 50 हजार रुपए की मांग की थी। रुपए देने से इनकार करने पर आरोपी निहालराम, उसके बेटे सुनील, दिनेश व रमेश ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल भीयाराम को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसका इलाज जारी है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ