Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आखिर कैसे रुकेगा नशा: सीएमएचओ कार्यालय के कर्मचारी को नशे के कारोबार करते दबोचा

1 month ago
आखिर कैसे रुकेगा नशा: सीएमएचओ कार्यालय के कर्मचारी को नशे के कारोबार करते दबोचा

 

 आखिर कैसे रुकेगा नशा: सीएमएचओ कार्यालय के कर्मचारी को नशे के कारोबार करते दबोचा

बीकानेर।  बीकानेर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाही करते हुए एक दुकान में केवल नशे की गोलियां बिक्री की सूचना पर जब्त किया। इस दौरान आरोपी रविंद्र सहारण को भी गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाही भी की जा रही है। नशे के खिलाफ ऑपरेशन भी चला रखा है। लेकिन सवाल ये ही खड़ा होता है कि जब पुलिस की ओर से पहले कार्रवाई की गई थी फिर भी वापस कैसे ये नशे के माफिया कारोबार शुरू कर देते है। मिली जानकारी के अनुसार रविन्द्र सहारन पर पहले भी एनडीपीएस का मामला दर्ज है और सबसे बड़ी बात है कि खुद सीएमएचओ कार्यलय का कर्मचारी है। इसके बावजूद इसे कोई डर नही है। ऐसे में जिम्मेदार पदों पर कार्यरत लोगों की संलिप्तता नशे के नेटवर्क को और मजबूत बनाने का काम कर रही है।बीकानेर में पिछले कुछ वर्षों में नशे से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। पुलिस द्वारा ऑपरेशन चलाकर तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन केवल गिरफ्तारी और माल जब्ती तक सीमित प्रयासों से समस्या का स्थायी समाधान निकलता दिखाई नहीं देता। 
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई ने एक बार फिर नशे के कारोबार की जड़ों को लेकर  सवाल खड़े कर दिए हैं। जब तक अपराधियों में कानून का वास्तविक भय पैदा नहीं होगा और बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ उदाहरणात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यह समस्या पूरी तरह समाप्त होती नजर नहीं आती।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: