Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

आस्था के केन्द्र कोड़मदेसर तालाब की दयनीय स्थिति के बीच युवाओं ने उठाया साफ सफाई का जिम्मा

rk
4 weeks ago
आस्था के केन्द्र कोड़मदेसर तालाब की दयनीय स्थिति के बीच युवाओं ने उठाया साफ सफाई का जिम्मा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री कोडमदेसर भैरू नाथ मंदिर का ऐतिहासिक तालाब पिछले लंबे समय से सूखा पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी और मानसून से पहले तालाब की दयनीय स्थिति को देखते हुए  युवाओं ने इसकी सफाई का जिम्मा उठाया है।

यह तालाब केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि हजारों जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों और मछलियों के जीवन का भी प्रमुख आधार रहा है। जहाँ कभी पानी की लहरें दिखाई देती थीं, वहाँ आज सूखा और सन्नाटा पसरा हुआ था। ऐसे समय में युवाओं द्वारा शुरू किया गया यह अभियान लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।


जय श्री भैरूनाथ ग्रुप, रॉयल दीपसा और "भेरुनाथ के दीवाने" इंस्टाग्राम पेज की टीम ने जनसहयोग और स्वयं के खर्च से तालाब सफाई अभियान शुरू किया। करीब 15 से 20 युवाओं ने जेसीबी मशीन की सहायता से तालाब में जमा कचरा, मिट्टी और पुरानी मूर्तियों को हटाने का कार्य किया। साथ ही टैंकरों के माध्यम से तालाब में पानी डलवाकर पशु-पक्षियों और अन्य जीवों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। युवाओं का कहना है कि मानसून आने से पहले तालाब की सफाई होने से बारिश का पानी अधिक मात्रा में एकत्र हो सकेगा और तालाब फिर से जीवंत हो सकेगा।

 


इस अभियान में दीपक सांखला, गणेश तेजी, सोनिया गहलोत, भारत गहलोत, देवेंद्र गहलोत, शिव गहलोत, योगेश पंडित, नरेंद्र सिंह, प्रशांत कच्छावा, निखिल कच्छावा, अभिषेक तेजी, संदीप गेरू, नमन गुजराती सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने आमजन से भी इस पुण्य कार्य में आगे आकर सहयोग करने की अपील की है, ताकि बीकानेर की इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाया जा सके और हजारों जीवों के जीवन को नया सहारा मिल सके।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: