आधी रात को अचानक विवाहिता घर से निकल गई, परिवार जनों ने एक युवक पर लगाया आरोप
आधी रात को अचानक विवाहिता घर से निकल गई, परिवार जनों ने एक युवक पर लगाया आरोप
श्रीडूंगरगढ़। मोमासर गांव से 19 वर्षीय विवाहिता के घर से बिना बताए लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के ससुर ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके बेटे की बहू 26 सितंबर की रात परिवार के सदस्यों को बिना बताए घर से निकल गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट के अनुसार 26 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 12 बजे के बाद पुत्रवधु घर से चली गई। सुबह परिवार के सदस्यों को उसके घर पर नहीं होने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने आसपास, गांव तथा उसके पीहर खारिया कुआं, लूणकरणसर में परिजनों से पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसने घर से जाते समय दस हजार रुपए नकद, दो फुलड़े सोने के, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी की कमर की तागड़ी और एक जोड़ी सोने के लूंग भी घर पर नहीं मिले। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पूर्व परिचित लिछमणराम पुत्र पप्पूराम मेघवाल के संपर्क में होने के कारण उनके साथ किसी अज्ञात स्थान पर चली गई हो सकती है। पुलिस ने रिपोर्ट में बताए गए दोनों युवकों के नाम भी दर्ज किए हैं।
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर एएसआई भंवरू खां को जांच सौंपी है। पुलिस विवाहिता की तलाश के साथ मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ