Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

देशनोक पालिका के पूर्व अध्यक्ष पर एसीबी का शिकंजा, मुकदमा किया गया दर्ज

Bansal
2 weeks ago
देशनोक पालिका के पूर्व  अध्यक्ष पर एसीबी का शिकंजा, मुकदमा किया गया दर्ज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। देशनोक नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मून्धड़ा सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मामला दर्ज किया है। मून्धड़ा पर पद का दुरुपयोग कर अपने ही नाम पट्टे जारी करने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, मून्धड़ा ने अपने पद का उपयोग करते हुए अपने हस्ताक्षर से अपने ही नाम तीन पट्टे जारी किए। यह पट्टे 31 दिसंबर 2021 को जारी किए गए थे।

 

तीनों पट्टों का क्षेत्रफल क्रमश: 71.88 वर्गमीटर, 267.14 वर्गमीटर और 42.53 वर्गमीटर बताया गया है। इन तीनों पट्टों का 11 जनवरी 2022 को पंजीयन कराया गया था। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की। जांच के दौरान भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17 ए के तहत सक्षम प्राधिकारी से पूर्वानुमोदन लिया गया। जांच में प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया है। मून्धड़ा वर्ष 2021 में देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।  एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: