Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: इस जगह सोलर प्लांट में हादसा, एजेक्स मशीन के नीचे आने से युवक की मौत

1 month ago
बीकानेर: इस जगह सोलर प्लांट में हादसा, एजेक्स मशीन के नीचे आने से युवक की मौत

बीकानेर: इस जगह सोलर प्लांट में हादसा, एजेक्स मशीन के नीचे आने से युवक की मौत
बीकानेर। पूगल थाना अंतर्गत करणीसर भाटियान रोही स्थित एक सोलर प्लांट में एक युवक की एजेक्स मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करणीसर गांव निवासी 28 वर्षीय छैलूसिंह पुत्र मदन सिंह राजपूत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छैलूसिंह ने सोलर प्लांट में अपना ट्रैक्टर लगा रखा था और वह स्वयं वहां काम कर रहा था।

प्लांट साइट पर काम करते समय वह कंपनी की एजेक्स मशीन के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल छैलूसिंह को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने पूगल पुलिस थाने में एजेक्स मशीन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों के सामने मुआवजे की मांग भी रखी। कंपनी से मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: