Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर-जयपुर बाईपास पर हादसा, सांड से टकराई कांग्रेस नेता की स्कॉर्पियो, आई हलकी चोटे

Bansal
2 weeks ago
बीकानेर-जयपुर बाईपास पर हादसा, सांड से टकराई कांग्रेस नेता की स्कॉर्पियो, आई हलकी चोटे

बीकानेर-जयपुर बाईपास पर हादसा, सांड से टकराई कांग्रेस नेता की स्कॉर्पियो, आई हलकी चोटे 

बीकानेर। बीकानेर से लूणकरणसर जाते समय शुक्रवार को बीकानेर-जयपुर बाईपास पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. राजेंद्र मूंड की स्कॉर्पियो अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डॉ. मूंड को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। हालांकि उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि डॉ. मूंड स्कॉर्पियो से बीकानेर से लूणकरणसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास पर अचानक सांड सड़क पर आ गया और वाहन उससे जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और परिचितों में चिंता का माहौल बन गया। बाद में डॉ. मूंड ने अपनी कुशलता की जानकारी देते हुए लोगों से चिंता नहीं करने की अपील की।

डॉ. मूंड ने कहा कि सभी की दुआओं और आशीर्वाद से वे ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। गौरतलब है कि बीकानेर-जयपुर बाईपास सहित आसपास के मार्गों पर आवारा पशुओं के सड़क पर आने से वाहन चालकों के लिए लगातार हादसे का खतरा बना रहता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: