नापासर रोड पर हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
नापासर रोड पर हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के नापासर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक का पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां 1 अक्टूबर 2026 की रात उसने दम तोड़ दिया।
गणेश कुमार ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:35 बजे की है। परिवादी कृषि मंडी बीकानेर से कृषि कार्य में उपयोग होने वाली दवाई लेकर मोटरसाइकिल पर चालक पवन के साथ गांव लौट रहा था।
नापासर रोड पर कीन कॉलेज के पास मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए दुर्घटना कर दी। हादसे में परिवादी का भाई श्रीराम सड़क पर गिर गए और उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल श्रीराम को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान 1 अक्टूबर की रात उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच मुकेश कुमार को सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ