Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लोहे का सरिया उठाते समय हुआ हादसा, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत

1 month ago
लोहे का सरिया उठाते समय हुआ हादसा, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। काम करते समय करंट की चपेट में आ जाने से दो मजदूरों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर  के जवाहर नगर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे थे। इस दौरान छत के ऊपर से लोहे का सरिया उठाते समय 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए और मौत हो गई।

 

 मृतकों की पहचान अमरीक सिंह निवासी 20 जैड, मटीली राठान और संदीप कुमार निवासी पावन धाम के पास, ब्रह्म कॉलोनी, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। दोनों मजदूर छत पर लोहे का सरिया उठा रहे थे, तभी सरिया हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगकर झुलसने से दोनों की मौत हो गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: