Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

चेक बाउंस के मामले में सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी

rk
2 months ago
चेक बाउंस के मामले में सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी

चेक बाउंस के मामले में सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी
बीकानेर। न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार शर्मा ने चेक बाउंस से जुड़े एक अहम मामले में आरोपित अनिल कुमार को बरी कर दिया। जिसमें परिवादी महावीर ने 3.80 लाख रुपये के चेक अनादर का आरोप लगाया था।
परिवादी के अनुसार, अनिल कुमार ने कथित रूप से विधिक देनदारी चुकाने के लिए चेक दिया था, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर मामला कोर्ट में पहुंचा।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता रविन्द्र नाथ और सुनील कुमार चावला ने प्रभावी पैरवी करते हुए परिवादी के कई सबूत उजागर किए। उन्होंने तर्क दिया कि परिवादी यह साबित करने में असफल रहा कि वास्तव में कोई वैध देनदारी मौजूद थी।
कोर्ट ने कहा कि केवल चेक का बाउंस होना अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। जब तक यह सिद्ध न हो कि चेक किसी वैध देनदारी के भुगतान के लिए जारी किया गया था, तब तक आरोपित को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इसी आधार पर कोर्ट ने अनिल कुमार को बरी कर दिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: